गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में 1,153 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,000 से अधिक हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 23 और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 61,438 हो गए हैं। इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 23 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 2,441 हो गई।
इसमें कहा गया है कि 833 मरीजों को पिछले 24 घंटे में ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 44,907 हो गई।
अहमदाबाद में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 176 नए मरीज मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,517 हो गई है। शहर में चार और संक्रमित मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,597 हो गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 14,090 है। राज्य में अभी तक कुल 7,64,777 जांच हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



