गुजरात के नाडियाड में शुक्रवार की रात एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद और राजकोट में रात से बारिश जारी है। बारिश के चलते रेलवे प्लेटफॉर्म भी पानी-पानी हो चुका है।
दरअसल, शुक्रवार देर रात भारी बारिश के कारण नाडियाड के प्रगतिनगर इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव दल की टीम ने इमारत के मलबे में से 5 लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया। हालांकि इस हादसे में 4 लोगों को जान चली गई।

वही, जिंदा बचाये गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि यह हादसा सरकारी हाउसींग सोसयटी में हुआ। बताया जा रहा है कि इलाके में दोपहर से देर रात तक हुई जोरदार बारिश के कारण इलाके में पानी भर गया। जिसके बाद मकान नींव में पानी के पहुंचने के कारण वह गिर गया।


Download Android App
Download iOS App



