गुजरात के राजकोट जिले में गोंडल के पास मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी दिशा से आ रही राज्य परिवहन निगम की बस से टकरा गयी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी तथा 10 अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है। गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस ने कहा कि हादसे में तीन महिलाओं, दो पुरुषों और नौ साल के एक बच्चे की मौत हुई है जो दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में सवार थे।
पुलिस के अनुसार, एक अन्य बच्चे को गंभीर चोट आई है तथा उसका उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



