केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के गुजरात के दौरे पर पहुंच चुके है।अमित शाह आज अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद शाह शनिवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन
शाह ने शनिवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें ‘ई-एफआईआर’ प्रणाली, एकीकृत कमान और ‘त्रिनेत्र’ नाम का नियंत्रण केंद्र शामिल है।उन्होंने मानव तस्करी रोधी इकाई को शरीर पर पहने जाने वाले 10,000 कैमरे (बॉडी वॉर्न कैमरे) और 80 नए वाहन भी प्रदान किए।


Download Android App
Download iOS App



