गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : AAP आज करेगी सीएम उम्मीदवार का ऐलान, कांग्रेस ने भी कसी कमर

Summary :

चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बीते दिन कर दिया है। जिसके बाद आज आप भी अपने सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने वाली है।

 चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बीते दिन कर दिया है। जिसके बाद आज आप भी अपने सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने वाली है। इस घोषणा से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन अपने सभी नेताओं के साथ बैठक की थी। वही, दूसरी तरफ राहुल गांधी के भी गुजरात दौरे की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राहुल गांधी जल्द गुजरात दौरा प्रियंका गांधी के साथ कर सकते है। 
अरविंद केजरीवाल ने किया था ऐलान 
बता दें, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी गुजरात के लिए सीएम चेहरे का ऐलान 4 नवंबर को करेगी। उन्होंने इसके लिए जनता की राय मांगी है। उन्होंने इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है, जहां से जनता उन्हें एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉइस मेल और ईमेल के जरिए अपने सुझाव दे सकती है। आप पार्टी द्वारा चुनाव के लिए कमर कस ली गई है। 
आप ने गुजरात के लिए बनाया खास प्लान 
हालांकि, बीजेपी भी अपनी कोर कमिटी की बैठकें लगातार कर रही है, क्योंकि उसे अब तक सिर्फ कांग्रेस से मुकाबला करना पड़ता था। जबकि इस बार मैदान में अरविन्द केजरीवाल भी खड़े है। दिल्ली सीएम लगातार गुजरात का दौरा कर रहे है। साथ ही कई मुफ्त योजनाओं का भी ऐलान कर रहे है। उनकी लोकप्रियता से बीजेपी से लेकर कांग्रेस भी परेशान है। 
बीजेपी ने कसी कमर 
वही, गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 1 दिसम्बर और दूसरे चरण के लिए 5 को वोट डाले जाएंगे। राज्य में मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

Desk Team