गुजरात विधानसभा चुनाव : AAP ने 10 और उम्मीदवार उतारे, अब तक 174 प्रत्याशी घोषित

Summary :

आम आदमी पार्टी ने अगले महीने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 10 उम्मीदवारों की 14 वीं सूची जारी की। पार्टी अबतक 174 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 10 उम्मीदवारों की 14 वीं सूची जारी की। पार्टी अबतक 174 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा की आठ सीट के लिए अबतक उम्मीदवार घोषित नहीं किये जाने से अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढवी को कहां से चुनाव मैदान में उतारेगी।
ये आठ सीट सिधपुर, खेरालू, विसनगर, मानसा, खांभालिया, द्वारका, भावनगर पश्चिम और उधना हैं। अब तक घोषित किये गये अहम प्रत्याशियों में आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और प्रदेश महासचिव मनोज सोराथिया हैं।
पार्टी ने इस लक्ष्य के साथ अगस्त में ही प्रत्याशियों के नाम जारी करने शुरू कर दिये थे कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा आप की नीतियों एवं वादों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए।
गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव है।

Shera Rajput