15 अगस्त से पहले आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन, Gujarat ATS ने पकड़े 4 आतंकी

Summary :

Gujarat ATS ने आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ATS ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, देश में आतंकी हलचलें तेज़ होती नजर आ रही हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार संदिग्धों पर नज़र रख रही हैं। इसी सतर्कता का नतीजा है कि Gujarat ATS ने इस नेटवर्क को समय…

Gujarat ATS ने आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ATS ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से की गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, देश में आतंकी हलचलें तेज़ होती नजर आ रही हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार संदिग्धों पर नज़र रख रही हैं। इसी सतर्कता का नतीजा है कि Gujarat ATS ने इस नेटवर्क को समय रहते पकड़ लिया।

चार आतंकी गिरफ्तार

23 जुलाई 2025 को अहमदाबाद में Gujarat ATS ने एक खास ऑपरेशन चलाकर चार आतंकियों को पकड़ा। ATS अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी AQIS के सक्रिय सदस्य हैं। ये लोग सोशल मीडिया और कुछ संदिग्ध मोबाइल ऐप्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैला रहे थे और युवाओं को संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी देखें-Al Qaeda Terrorists Arrested: Delhi NCR में अलकायदा के चार आतंकी गिरफ्तार । Gujarat ATS

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान

Gujarat ATS इन चार आतंकियों को पकड़ा:

  • मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान – निवासी फरासखाना, दिल्ली
  • मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस – निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद
  • सेफुल्ला कुरेशी पुत्र महम्मद रफीक – निवासी भोई वाडा, मोडासा
  • जीशान अली पुत्र आसिफ अली – निवासी सेक्टर 63, नोएडा

नकली नोटों के धंधे में भी शामिल

Gujarat ATS की जांच में यह भी सामने आया है कि ये आतंकी भारतीय नकली करेंसी के मामलों में भी शामिल थे। ये लोग व्हाट्सएप और अन्य ऐप्स के जरिए सक्रिय थे और लोगों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ रहे थे। इनपर काफी समय से नजर रखी जा रही थी और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।

ATS का आतंक के खिलाफ सख्त रवैया

इन सभी गिरफ्तारियों से साफ है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां आतंक के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही हैं। चाहे AQIS हो या BKI, सरकार और पुलिस इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Gujarat ATS
Gujarat ATS

क्या है AQIS?

अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS), अल-कायदा का ही एक हिस्सा है जो भारत और दक्षिण एशिया में आतंक फैलाने की कोशिश करता है। यह संगठन सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स से युवाओं को गुमराह करता है और हमलों की योजना बनाता है। Gujarat ATS इससे पहले भी 2023 में AQIS के 4 बांग्लादेशी आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दिल्ली में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।