महाराष्ट्र के कल्याण स्थित एक अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। यहां एक युवक ने अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट पर लात-घूंसे बरसाए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस घटना का पूरा सच।
सर आपका नंबर अभी नहीं आया..
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवक ने अस्पताल के महिला रिसेप्शनिस्ट की बेरहमी से पिटाई की। मरीज को इलाज के लिए लेकर आया आरोपी शख्स लगातार डॉक्टर से मिलने की जिद कर रहा था। रिसेप्शनिस्ट ने उसे रोका, जिसके बाद उसने रिसेप्शनिस्ट की पिटाई शुरू कर दी। रिसेप्शनिस्ट ने युवक को कहा सर आपका नंबर अभी नहीं आया है। इसपर युवक गुस्से में रिसेप्शनिस्ट को पिटना शुरू कर दिया। यह मामला कल्याण स्थित श्री बालाजी चिल्ड्रन हॉस्पिटल का है। आरोपी शख्स का नाम गोपाल झा है। सोमवार सुबह गोपाल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ क्लिनिक पहुंचा, जहां यह पूरी घटना हुई।
यह भी पढ़ें:Viral Video: ये फल नहीं Lighter है भैया…आग लगाने वाले फल का वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें
क्या है पूरी घटना?
दरअसल उस दिन डॉक्टर साहब क्लिनिक में थोड़ी देर से पहुंचे। ऐसे में रिसेप्शनिस्ट ने गोपाल को इंतज़ार करने को कहा। डॉक्टर के आने के बाद, एक-एक करके सभी मरीज़ों की बारी आ रही थी। गोपाल ने अंदर जाने की ज़िद की, तो रिसेप्शनिस्ट ने उसे रोक दिया और कहा कि अभी तुम्हारी बारी नहीं आई है। यह सुनते ही गोपाल भड़क गया और उसने रिसेप्शनिस्ट की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई, जिसमें गोपाल को रिसेप्शनिस्ट पर लात घूंसे बरसाते देखा जा सकता है।
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी गोपाल ने पहले महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने पीड़िता के पेट पर पैर मारा और फिर उसके बाल पकड़कर घसीटने लगा, साथ ही कई थप्पड़ भी मारने लगा। अस्पताल में मौजूद लोगों ने किसी तरह गोपाल को पकड़ा और उसे बाहर निकाला।


Download Android App
Download iOS App




