दिल्ली में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी

Summary :

Babbar Khalsa Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान पुलिस ने आकाशदीप के रूप में की है। आकाशदीप को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी 7 अप्रैल 2025 को पंजाब के बटाला स्थित किला लाल सिंह थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी है। आकाशदीप पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है। Babbar Khalsa Terrorist Arrested: खालिस्तानी आतंकवाद पर भारत का एक्शन आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई…

Babbar Khalsa Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान पुलिस ने आकाशदीप के रूप में की है। आकाशदीप को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी 7 अप्रैल 2025 को पंजाब के बटाला स्थित किला लाल सिंह थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी है। आकाशदीप पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है।

Babbar Khalsa Terrorist Arrested 1
Babbar Khalsa Terrorist Arrested 1

Babbar Khalsa Terrorist Arrested: खालिस्तानी आतंकवाद पर भारत का एक्शन

आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी है। कुछ दिन पहले ही अमेरिका में छिपकर भारत में हमले कर रहे खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ है।

हैप्पी पासिया सिर्फ नाम का हैप्पी है। उसके कारनामे दहशत फैलाते हैं। हैप्पी पासिया पंजाब में दहशत और आतंक का दूसरा नाम है। पासिया ने पंजाब में 16 से ज्यादा आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। इससे पहले कि हम उसके आतंक और अपराध के कारनामों को समझें, आपको बता दें कि यह ग्रेनेड ले जाने वाला गैंगस्टर कौन है, जिसका पंजाब पुलिस बेसब्री से इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ेंः- सस्पेंस हुआ खत्म, Tej Pratap यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

Neha Singh