बना रहे थे Shaheen-III मिसाइल..टेस्टिंग में हुई फेल, तबाह होने से बचा पाकिस्तान

Summary :

पाकिस्तान ने भारत के साथ कई बार नापाक आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है। दुनिया भर में परमाणु बम और मिसाइल की अकड़ रखने वाला पाकिस्तान को आज खुलेआम बेइज्जत होना पड़ा। दरअसल पाकिस्तान Shaheen-III घातक मिसाइल को बनाने पर कार्य कर रहा था और मिसाइल बनने के बाद आज टेस्टिंग भी हुई लेकिन यह मिसाइल लॉन्च होने के बाद ही अपने निशाने से भटक गई और बलूचिस्तान में फटकर गिर गई जिससे बड़ी तबाही होने से बच गई। टेस्टिंग हुई फेल पाकिस्तान की Shaheen-III मिसाइल को डेरा गाजी से लॉन्च किया गया था लेकिन मिसाइल दागने के बाद ही…

पाकिस्तान ने भारत के साथ कई बार नापाक आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है। दुनिया भर में परमाणु बम और मिसाइल की अकड़ रखने वाला पाकिस्तान को आज खुलेआम बेइज्जत होना पड़ा। दरअसल पाकिस्तान Shaheen-III घातक मिसाइल को बनाने पर कार्य कर रहा था और मिसाइल बनने के बाद आज टेस्टिंग भी हुई लेकिन यह मिसाइल लॉन्च होने के बाद ही अपने निशाने से भटक गई और बलूचिस्तान में फटकर गिर गई जिससे बड़ी तबाही होने से बच गई।

टेस्टिंग हुई फेल

पाकिस्तान की Shaheen-III मिसाइल को डेरा गाजी से लॉन्च किया गया था लेकिन मिसाइल दागने के बाद ही यह अपना रास्ता भूल गई और बलूचिस्तान में स्थित लेवीज स्टेशन से बस 500 मीटर की दूरी पर फटकर गिर गई जिससे वहां के लोगों की जान पर बन आई थी। पाकिस्तान की मिसाइल टेस्टिंग फेल के बाद पाकिस्तान की नाकामी उजागर हो गई है और यह रिहायशी स्थान पर गिरती तो पाकिस्तान में बड़ी तबाही संभव थी।

Shaheen-III
Shaheen-III

इंटरनेट सेवा की बंद

पाकिस्तान ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए और लोगों के सवालों से बचने के लिए इंटनेट सेवा पर रोक लगा दी है। शाहीन-3 के फेल होने पर वहां की मीडिया ने पाकिस्तान की सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है वहीं पाक की सेना ने भी सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है।

Shaheen-iii मिसाइल के बारे में

पाकिस्तान की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली शाहीन-3 मिसाइल का तीसरा वर्जन था लेकिन टेस्टिंग के दौरान यह फेल हो गई है। बता दें कि इस मिसाइल की 2750km की रेंज है और यह सतह से सतह पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

ALSO READ: Dhaka Plane Crash: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, RML और सफदरजंग के डॉक्टर जांएगे बांग्लादेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।