गुजरात के वडोदरा में आज एक बड़ा हादसा हुआ। मकरपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा बनने वाली कम्पनी के प्लांट में बॉयलर फट जाने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना की चपेट में आए दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतक और घायल सभी लोग प्लांट में काम करने वाले हैं।
मकरपुरा जीआइडीसी स्थित दवा बनाने वाली कम्पनी केंटन लेबोरेटरिज के बॉयलर में आज सुबह अचानक विस्फोट के बाद आग लग गयी। विस्फोट इतना प्रचंड था कि इसके असर से आसपास क़रीब आधा से एक किलोमीटर क्षेत्र में इमारतों के कांच टूट गए। और इसकी आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी।
बांग्लादेश में एक नौका में भयंकर आग लगने से 36 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा लोग थे सवार
घटना की जानकारी पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू में किया। बॉयलर के निकट ही कामगारों ने रहने के लिए घर बना लिया था। इस हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जतायी गयी है। घायलों और मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



