गुजरात निकाय चुनाव : अमित शाह अहमदाबाद में करेंगे मतदान

Summary :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात निकाय चुनाव में अहमदाबाद में मतदान करेंगे। गुजरात भाजपा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात निकाय चुनाव में अहमदाबाद में मतदान करेंगे। गुजरात भाजपा ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
गुजरात भाजपा द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार शाह अहमदाबाद नगर निगम के नारनपुर वार्ड में अपना वोट डालेंगे। 
बयान के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने गृहनगर राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डालेंगे। कोरोना की चपेट में आए रूपाणी फिलहाल अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में उपचार करा रहे हैं। 
गुजरात में छह नगर निगमों के लिए रविवार को मतदान होगा। परिणाम की घोषणा 23 फरवरी को की जाएगी। 

Shera Rajput