अहमदाबाद : गुजरात युवा कांग्रेस 25 अगस्त से राज्य में बेरोजगारों के लिये मुहिम शुरू करेगी। उनकी मांग है कि बेरोजगारों को नौकरियां या भत्ते दिये जायें। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आज यह जानकारी दी। पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष गुलाबसिंह राजपूत ने कहा कि मुहिम के तहत रैलियां निकाली जायेंगी और विरोध-प्रदर्शन किये जायेंगे। मुहिम 15 सितंबर को खत्म होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके युवाओं को क्रमश: 3,000 रुपये, 3,500 रुपये और 4,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाये।’’
राजपूत ने दावा किया कि राज्य सरकार के साथ 10 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं जबकि वास्तविक संख्या इससे भी अधिक है और यह करीब 30 लाख तक हो सकती है। गुजरात कांग्रेस ने वर्ष 2017 में विधानसभा चुनावों के लिये अपने चुनावी घोषणापत्र में बेरोजगारों के लिये भत्ता देने का वादा किया था।


Download Android App
Download iOS App



