गुजरात में चुनावी बिगुल बज चुका है। भाजपा पार्टी गुजरात में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए जनता के सामने वादों का पिटारा खोल रही है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात चुनाव को लेकर ऐलान कर दिया कि एक बार मोदी गढ़ में भाजपा की ही सरकार बनेगी और पहले से भी ज्यादा वोट हासिल कर, रिकॉड तोड़ कर जीत हासिल करेंगे। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी और 5G वाली सरकार बनाएगी। पिछले कई सालों से गुजरात में मोदी और भूपेंद पटेल के नेतृत्व में राज्य में विकास दुगनी स्पीड से चल रहा है।
शाह ने भाजपा की उपलब्धियों को जनता से कराया परिचित
गुजरात में सियासत चरम पर पुहंच चुकी है। गृह मंत्री ने गुजरात में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता से परिचित करवाया । जिसमें कहा कि गुजरात की कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ और राज्य की आर्थिक अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में बढ़ी है। इसी के साथ ही गुजरात के दलितों, आदिवासियों और ओबीसी समुदाय के लिए पीएम मोदी के विकास मॉडल का पालन सीएम पटेल कर रहे हैं।

गुजरात में सीएम पटेल ही रहेंगे
आपकों बता दें कि अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी ने गुजरात की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कांग्रेस काल में गुजरात में साल में 250 दिन कर्फ्यू लगता था, वहीं बीजेपी के राज में लोग कर्फ्यू का नाम भी भूल गए. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कानून-व्यवस्था की एक अभेद्य दीवार खड़ी करने का काम किया और इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि गुजरात में भूपेंद्र पटेल ही सीएम उम्मीदवार हैं.
दो चरणों में गुजरात विधानसभा चुनाव
गुजरात में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होने है। पहला चरण 1 दिसंबर को होगा और दूसरा चरम 5 दिसंबर को होगा। कुल 182 सीटों के लिय व्यापक तौर से मतदान डाला जाएगा। 8 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। शाह ने ऐलान कर दिया कि गुजरात में विधानसभा चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार भूपेंद्र पटेल ही रहेंगे। क्योंकि इनके नेतृत्व में विकास की लहर थमी नहीं बल्कि दुगनी स्पीड से जनता का कल्याण किया।


Download Android App
Download iOS App



