गुजरात के कच्छ जिले में कांडला बंदरगाह पर मेथेनॉल भंडारण की एक टंकी में आग लग जाने से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। कच्छ (पूर्वी) के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि आग दोपहर में लगी। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में कई दमकल वाहन और बड़ी संख्या में दमकलकर्मी लगे हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘कांडला बंदरगाह पर एक मेथेनॉल भंडारण टैंक में आग लग गई। मौके से एक शव बरामद किया गया है। आग बुझाने का काम जारी है।


Download Android App
Download iOS App



