देश में कोरोना वायरस की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद रोजाना तीस हजार के आस-पास नए मामलों की पुष्टि हो रही है। तो वहीं, गुजरात सरकार ने आठ शहरों में कोविड-19 महामारी के कारण लगे रात्रि कर्फ्यू को मंगलवार को 25 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया।
अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में फिलहाल रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद, राज्य सरकार ने रात के कर्फ्यू को 25 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।
बता दें कि 29 जुलाई को जारी अंतिम आदेश में लगाए गए अन्य सभी प्रतिबंध 25 सितंबर तक लागू रहेंगे, जिसमें भोजनालयों को रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति देना और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थिति को 400 तक सीमित करना शामिल है। पिछले आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी उत्सव की अनुमति दी गई थी, जिसमें मूर्तियों की ऊंचाई अधिकतम नौ फुट रखी गई थी। गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के केवल 12 नए मामले आए और संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।


Download Android App
Download iOS App



