गुजरात सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 संबंधी आरटी-पीसीआर जांच की कीमत मंगलवार को 1,500 रुपये से घटाकर 800 रुपये कर दी। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि क्योंकि जांच किट की कीमत कम हो गई है, इसलिए राज्य सरकार ने लोगों को यह लाभ उपलब्ध कराने का निर्णय किया।
नितिन पटेल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार से अधिकृत निजी प्रयोगशालाएं आज से आरटी-पीसीआर जांच के लिए 800 रुपये वसूल करेंगी, जो मौजूदा कीमत से 700 रुपये कम है।’’ उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर उत्पादन के बाद जांच किट की कीमत में कमी आई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नमूना लेने के लिए प्रयोगशाला सहायक को घर पर बुलाया जाता है तो आरटी-पीसीआर जांच के लिए 1,100 रुपये लिए जाएंगे।
वर्तमान में घर से नमूना लेने के लिए प्रयोगशालाएं 2,000 रुपये वसूल करती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निर्देशन में सरकार के कोर ग्रुप ने जांच की कीमत कम करने का फैसला किया।दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने भी हाल में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत घटाने का निर्णय किया था।


Download Android App
Download iOS App



