Gujarat News : गणेश उत्सव के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़प, कोई घायल नहीं

Summary :

गुजरात के वडोदरा में भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश में जगह-जगह गणेश उत्सव की धूम मची है। गुजरात के वडोदरा में भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों ने पथराव भी किया।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार देर रात हुई झड़प के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पथराव में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
मस्जिद के मुख्य द्वार पर लगा शीशा टूट गया
पुलिस ने बताया कि वडोदरा सिटी पुलिस थाने में दोनों समुदाय के लोगों के खिलाफ दंगा करने और गैरकानूनी तरीके से जमा होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मांडवी इलाके में पानीगेट दरवाजे से रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर शोभायात्रा गुजर रही थी, तभी अचानक किसी मुद्दे पर दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक मस्जिद के मुख्य द्वार पर लगा शीशा टूट गया।
Communal Clashes Erupt in Gujarat's Vadodara Amid Ganesh Procession; 13  Detainedअपराध शाखा घटना की जांच कर रही है 
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-143 (गैरकानूनी तरीके से जमा होना), 147 (दंगा), 336 (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 295 (पूजा स्थल को अपवित्र करना) सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि इलाके में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में लगातार गश्त की जा रही है।संयुक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोराडिया ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।अपराध शाखा घटना की जांच कर रही है।उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति शांतिपूर्ण है और हम लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हैं।’’

Desk Team