राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी समूह आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में रविवार को गुजरात के चार जिलों में छापे मारे। एनआईए ने कहा कि राज्य के भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिलों में छापेमारी की गई और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध दस्तावेज/सामग्री बरामद की गई।
एनआईए ने कई मामले में तेज की कार्रवाई
गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। एटीएस ने एक बयान में कहा, लेकिन अभी खुलासा करने के लिए और कुछ नहीं है। एनआईए ने बयान में कहा कि गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
एजेंसी ने 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 153बी तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था।
आपको बता दे की एनआईए ने कई मामलों की जांच तेज कर दी हैं । आज एनआईए ने कई राज्यों में काफी जगह छापामारी की हैं । इस दौरान अधिकारियों कई जगह से संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं ।


Download Android App
Download iOS App



