गुजरात : हॉस्पिटल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर PM मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ने गुजरात के भरूच स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ने गुजरात के भरूच स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को दुख व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भरूच के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं।’’


भरूच के चार मंजिला वेलफेयर अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग लगने से कोरोना वायरस से संक्रमित कम से कम 18 मरीजों की मौत हो गई।

कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित यह अस्पताल राजधानी अहमदाबाद से करीब 190 किलोमीटर दूर भरूच-जंबूसार राजमार्ग पर स्थित है और इसका संचालन एक न्यास करता है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि  भरुच, गुजरात के एक अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना से अत्यंत दुःखी हूँ। इस हादसे में जान गँवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Desk Team