रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सीतापुर जेल में बंद आजम सहित कुल 13 कैदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट्स आने के बाद सभी संक्रमितों को इलाज़ के लिए जेल में ही एक अन्य स्थान पर रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, 69 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में रामपुर सांसद आजम खान कोरोना संक्रमित पाए गए। जेल के भीतर आजम सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग स्थान पर रखा गया है।
जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम खान का सैंपल एंटीजन से जांचा गया था, जबकि अन्य 13 बंदियों के सैंपल आरटी पीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। यहां कुल 14 संक्रमित बंदियों में दो महिला भी शामिल हैं।
जेलर ने बताया कि रामपुर सांसद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ उच्च सुरक्षा बैरक में निरुद्ध थे। अब आजम खां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बैरक से अब्दुल्ला आजम को अलग कर पड़ोस की बैरक में सुरक्षित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



