गुजरात : जगदीश ठाकुर के बयान पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय पर लिखा गया ‘हज हाउस’

Summary :

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर के विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस दफ्तर के बाहर ‘हज हाउस’ का पोस्टर लगा दिया।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर के विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस दफ्तर के बाहर ‘हज हाउस’ का पोस्टर लगा दिया। इसके साथ ही कांग्रेस के पोस्टर और बैनरों पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर हज हाउस के स्टीकर भी लगा दिए थे। 
दरअसल, जगदीश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली में जो तोता बैठा है उसकी जान गुजरात में है। हमें उस तोते की गर्दन मोड़नी है। कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। बता दें राज्य में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।


लघुमति समाज को संबोधित करते वक्त जगदीश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने डंके की चोट पर कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक लघुमति समाज का है, आज भी कांग्रेस अपनी उस विचारधारा से जुड़ी हुई है। इसे बोलने से कितना नुकसान हुआ है और कितना नुकसान होने वाला है होने के बावजूद भी कांग्रेस खुद की विचारधारा के साथ चल रही है।

Desk Team