Live-In Case: Gujarat के बनासकांठा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता और चाचा ने मिलकर अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया. उस बेटी को जान से मारने की वजह सिर्फ इतनी थी कि वह Live-In रिलेशनशिप में रह रही थी. यह पूरा मामला थराद तहसील का है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला यह है कि चंद्रिका और हरेश फरवरी में पालनपुर में मिले और दोनों के बीच प्यार हो गया. इस दौरान मई में चंद्रिका जब अपने घर शादी में गई तो परिवार ने उसे पालनपुर लौटने से मना कर दिया और उसकी शादी की तैयारी शुरू कर दी.
Live-In में रहने का किया फैसला
इस दौरान चंद्रिका ने हरेश को मैसेज कर कहा कि वह उसे ले जाए, वरना उसके घर वाले उसकी जबरन शादी कर देंगे. ऐसे में 4 जून को हरेश उसे अहमदाबाद ले आया, दोनों ने लिव-इन का करार किया और घूमने निकल पड़े.
परिवार ने की गुमशुदगी की दी शिकायत
ऐसे में चंद्रिका के घरवालों ने उसे लापता बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 12 जून को पुलिस ने चंद्रिका और हरेश को राजस्थान में खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चंद्रिका को उसके परिवार के हवाले कर दिया, जबकि हरेश को कुछ पुराने केसों के चलते जेल भेज दिया गया।
21 जून को जब हरेश जेल से बाहर आया, तो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंद्रिका के कई पुराने मैसेज देखे। इन मैसेजों में चंद्रिका ने अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी और बताया था कि वह डर में है।
24 जून को मिली चंद्रिका की मौत की खबर
इस दौरन 24 जून को चंद्रिका की मौत की खबर मिली. जिसे चंद्रिका के परिवारवालों ने आत्महत्या बताया. लेकिन हरेश की शिकायत पर जांच में और ही कुछ खुलासा हुआ. पुलिस की जाँच में सामने आया कि पिता और चाचा ने चंद्रिका को नींद की गोलियां देकर गला दबाकर फांसी दी और रातोंरात अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पिता फरार है.
मामले पर क्या बोली पुलिस?
इस पूरे मामले पर एएसपी सुमन नाला का कहना है कि Live-In में रहने वाली बेटी को पिता ने मौत के घाट उतारा. उसने अपने भाई के साथ मिलकर पहले बेटी को नींद की गोलियां दी फिर फांसी के फंदे पर लटकर उसे मार डाला. इतना ही नहीं रातोंरात उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. फरार पिता को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.


Download Android App
Download iOS App





