Tantrik Rape Case News: मुंबई से सटे विरार में समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की एक नाबालिग लड़की को दो लोगों ने ‘भूत-प्रेत उतारने’ के बहाने अपनी हैवानियत का कई बार शिकार बनाया। वहीं पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tantrik Rape Case News: जानें पूरा मामाला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित नाबालिग की मुलाकात कुछ महीने पहले विरार के एक मंदिर में 22 साल के Tantrik प्रेम पाटिल से हुई थी। ऐसे में Tantrik ने लड़की से कहा की तुम पर किसी बुरी आत्मा का साया है और इससे निजात पाने के लिए उसे शारीरिक संबंध बनाना होगा। पुलिस को दी गई जानकारी में पीड़िता ने आगे बताया की 30 जुलाई को तांत्रिक और उसके साथी करण पाटिल उसे विरार के राजोडी बीच के पास एक लॉज में ले गए। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
ऐसे पुलिस तक पहुंची पीड़िता
इस बीच वारदात होने के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने एक दोस्त को बताई। इस दौरान उस दोस्त ने पीड़िता को पुलिस शिकायत दर्ज कराने के लिए फोर्स किया। इसके बाद, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर विरार पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
आरोपियों के खिलाफ POCSO के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (POCSO) और महाराष्ट्र में अमानवीय आचरण और काला जादू निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App






