व्हाट्सएप समूह में कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट और फोटो डालने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं जेल विभाग के एक सिपाही को शनिवार को पटाखे फोड़ने पर निलंबित कर दिया गया है। बहोड़ापुरा पुलिस थाने के प्रभारी वाय एस तोमर ने बताया कि शनिवार को अयोध्या मुद्दे का निर्णय आने के चलते एहतियात के तौर पर सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।
असदुद्दीन ओवैसी बोले- बाबरी मस्जिद अवैध थी तो आडवाणी पर मुकदमा क्यों?
शनिवार की शाम को ही उनके मोबाइल पर किसी ने एक स्क्रीन शॉट भेजा, जिसमें भड़काऊ पोस्ट का फोटो था। यह फोटो दिनेश सिंह चौहान (27) ने सोशल मीडिया में डाला था। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस दल ने रामपुरी मोहल्ले में रहने वाले चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर उसके खिलाफ भादवि की धारा 153 और 188 के तहत मामला दर्ज किया है। एक अन्य मामले में ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि अयोध्या मामले में शीर्ष अदालत के फैसले के मुद्देनजर ग्वालियर कलेक्टर ने हर प्रकार के प्रदर्शन, सहित आतिशबाजी को प्रतिबंधित किया था। इसके बाद भी शिंदे की छावनी इलाके में कुछ शरारती तत्व पटाखे जला रहे थे। उनके साथ सेंट्रल जेल का सिपाही महेश अवाड भी मौजूद था। इसकी सूचना मिलने पर सिपाही महेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



