कुछ दिनों से लगातार पिटबुल के कई मामले सामने आ चुके है।पिटबुल के इतने खतरनाक हमले को देख कर लोगों के मन में अब डर बैठ गया है। हरिद्वार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।कनखल थाना क्षेत्र के मिश्रा गार्डन में एक बच्चे पर पिटबुल कुत्ते द्वारा हमला किया गया, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, इस मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।
बच्चे को गंभीर रूप से कर दिया है घायल
पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी. मिश्रा गार्डन निवासी शिवम द्वारा पिटबुल कुत्ता पाला गया है। इस कुत्ते ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के पिता द्वारा कनखल थाने में तहरीर दी गई, तहरीर के आधार पर पिटबुल कुत्ते के मालिक शिवम पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कुत्तों को घर में पालने पर प्रतिबंध की उठी थी मांग
कुत्तों के बढ़ते मामलो को देखते हुए लखनऊ की घटना के बाद पिटबुल कुत्तों को घर में पालने पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी थी। मगर उसके बावजूद भी पिटबुल कुत्तों को पाला जा रहा है, जिस वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। हरिद्वार पुलिस द्वारा इस मामले में पिटबुल कुत्ते के मालिक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


Download Android App
Download iOS App



