हरिद्वार पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर शांति भंग कर रहे नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): हरिद्वार पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत शांतिभंग कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया है।

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): हरिद्वार पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत शांतिभंग कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया है। रानीपुर पुलिस द्वारा टीबड़ी क्षेत्र में आपस में लड़ झगड़ कर शांति भंग करने पर दो आरोपियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी में कार्यवाही की गयी। आरोपियों ने अपना नाम अंतरिक्ष पुत्र बालकिशन निवासी टिबड़ी थाना रानीपुर व फैजान पुत्र नसीर निवासी मोहल्ला अहबाबनगर थाना ज्वालापुर बताया।इसी प्रकार ज्वालापुर पुलिस ने पैसों के लेन देन को लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित होने पर चार युवकों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। आरोपियों ने अपना नाम आकाश पुत्र जितेन्द्र मूल निवासी ग्राम नाला थाना कांधला जिला शामली हाल निवास ऋषि इन्कलेव थाना मंगलौर जिला हरिद्वार, संदीप पुत्र संजीव कुमार मूल निवासी ग्राम टिटोली थाना आदर्स मण्डी जिसा शामली हाल निवासी आकाश दीप हरिद्वार, नमन पुत्र राजीव निवासी मूल निवासी ग्राम निर्माणा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी आकाश दीप व सोनू पुत्र सतीश त्यागी बताया है। वहीं हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने बीती रात श्रवण नाथ नगर चित्रा टाकिज की गली में आपस में लड़ रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाकर शांति भंग में चालान कर दिया और उन्हें आज शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां उनकी जमानत पर छोड़ दिया गया। तीनों ने अपना नाम विकेश शर्मा पुत्र स्व रामप्रकाश शर्मा निवासी चित्रा टाकिज वाली गली हीराकुंज उम्र 48 वर्ष, ध्रुव शर्मा पुत्र विकेश निवासी चित्र टाकिज वाली गली हीराकुंज थाना कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष व अमन शर्मा पुत्र राजेन्द्र कुमार शर्मा निवासी चित्रा टाकिज वाली गली हीराकुंज थाना कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष बताया है।

Desk Team