हरिद्वार पुलिस ने बरामद किए 252 मोबाइल फोन, स्वामियों को लौटाए

Summary :

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): विगत तीन माह में जनपद के विभिन्न थानों में आमजन के खोए मोबाईल फोनों के सम्बन्ध में शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मोबाइल फोनों को रिकवर करने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर सफलता हासिल की।

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): विगत तीन माह में जनपद के विभिन्न थानों में आमजन के खोए मोबाईल फोनों के सम्बन्ध में शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मोबाइल फोनों को रिकवर करने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर सफलता हासिल की। पुलिस ने इस अवधि में खोए करीब 252 मोबाइल फोन बरामद किए।सीओ ऑप्स निहारिका सेमवाल के कुशल निर्देशन में दिए गए टास्क पर काम कर रही साइबर क्राईम सेल, हरिद्वार ने खोए हुए मोबाइलों के आईएमईआई रन कराए तो उक्त मोबाइलों की लोकेशन उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों सहित अन्य प्रदेशों में भी मिली। इस पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित जनपद पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर क्रमशः मोबाइलों को हरिद्वार मंगवाया। बरामद किए गए अधिकतर मोबाइलों के स्वामी विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्रा में हरिद्वार आए तीर्थयात्री थे, जबकि कुछ मोबाइल फोन स्थानीय निवासियों के हैं। अपने खोये मोबाईल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीडि़तों के चेहरों पर मुस्कान लाते हुए हरिद्वार पुलिस ने करीब तैंतालिस लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए। विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर जनवरी से अप्रैल 2023 तक खोए हुए 252 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। साइबर क्राईम सेल टीम ने विगत 06 माह में 01 करोड़ 06 लाख कीमत के कुल 637 मोबाइल फोन बरामद कर सकुशल मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।एसपी क्राइम रेखा यादव युवक को उसका खोया मोबाइल देती हुईं।

Desk Team