Ronit Roy को मिला धोखा? एक्टर का क्रिप्टिक पोस्ट देख Smriti Irani और Rupali Ganguly को हुई चिंता!

Summary :

अब रोनित रॉय ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में जो शेयर किया है उसके बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। हर कोई ये पोस्ट देखने के बाद सोच में पड़ गया है कि आखिर रोनित रॉय के साथ हुआ क्या है? दरअसल, एक्टर ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया।

पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय अपनी वर्सटाइल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वो कई सुपरहिट शोज में अपनी दमदार अदाकारी दिखाकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो चुके हैं। ऐसे में फैंस भी रोनित रॉय से जुड़े रहना चाहते हैं। सब यही चाहते हैं कि उन्हें रोनित रॉय से जुडी पल-पल की अपडेट मिलती रहे। ऐसे में एक्टर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए कुछ-न-कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। 
लेकिन अब रोनित रॉय ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में जो शेयर किया है उसके बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। हर कोई ये पोस्ट देखने के बाद सोच में पड़ गया है कि आखिर रोनित रॉय के साथ हुआ क्या है? दरअसल, एक्टर ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया। अब इस पोस्ट को देखने के बाद रोनित की को-स्टार रह चुकीं स्मृति ईरानी और पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी कमेंट कर पूछा कि उनके साथ क्या हुआ है।
आपको बता दें, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, “भाई…ब्रो। ये शब्द अपना अर्थ पूरी तरह खो चुके हैं। जब कोई मुझे ये कहकर बुलाता है, तो मैं इसे बेहद सीरियसली लेता हूं और फिर वे मेरे साथ ऐसा करते हैं, जो मैं अपने दुश्मन के साथ भी ना करूं। इससे तकलीफ होती है… लेकिन चलता है… इससे उनका स्तर गिर रहा है, मेरा नहीं।”

वहीं, अपने पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- ‘पैसा, रुतबा, खोई हुई सारी चीज वापस मिल सकती हैं लेकिन समय, प्यार, सम्मान और रिश्ते नहीं। फेक क्यों होना है जब आपको रियल होने की जरूरत है। खुद का सम्मान करें फेक लव से बचें।’

आपको बता दें, रोनित रॉय के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस और सेलेब्स का ध्यान खींच लिया है। स्मृति ईरानी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा- क्या हुआ? वहीं, रुपाली गांगुली ने कमेंट कर लिखा, ‘मैं आपको पूरी तरह से महसूस कर सकती हूं…। इसे एक चुटकी नमक के साथ लें और आगे बढ़ें…। एकला चलो रे!” अब इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि किसी ने रोनित रॉय को धोखा दिया है। हालांकि, एक्टर ने ये पोस्ट क्यों और किसके लिए शेयर किया है? अभी तक ये पता नहीं चल सका है।

Desk Team