उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बीजेपी और अपनी ही पार्टी के एक नेता के समर्थकों पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। रावत ने कहा है कि अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने कभी राज्य में मुस्लिम यूनिवर्सिटीकी स्थापना करने को लेकर बयान दिया था तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के प्रमुख हरीश रावत के इस कथित बयान को चुनावों से पहले एक प्रमुख मुद्दा बना दिया था। राज्य के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।
गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के लिए जल्द होंगे चुनाव : ममता बनर्जी
रावत ने रविवार को फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा, “चुनाव में हमारी हार के बाद काफी समय से बिना किसी वजह के मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर बेबुनियाद आरोपों की बौछार की जा रही है। बीजेपी समर्थकों के अलावा, हमारे एक नेता से जुड़े कुछ लोग भी मुझ पर निशाना साध रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह राजनीति में मेरा अस्तित्व खत्म करने का एक अवसर है।”
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राज्य में मुस्लिम यूनिवर्सिटीस्थापित करने का उनका कथित बयान साबित हो जाता है तो वह महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर राजनीति छोड़ने की घोषणा कर देंगे।


Download Android App
Download iOS App



