पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को कर्नाटक में बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने में राज्य सरकार के प्रयासों में अपना और पार्टी का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
येदियुरप्पा को लिखे पत्र में जद (एस) के संरक्षक ने बाढ़ पीड़ितों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों या राहत कार्य में सफलता की कामना की।
US में फिर गूंजेगा मोदी-मोदी, कार्यक्रम के लिए 40 हजार लोग करा चुके हैं बुकिंग
राज्य के विभिन्न हिस्से में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों का जिक्र करते हुए गौड़ा ने कहा कि प्रभावित लोगों के बचाव के अलावा उन्हें राहत पहुंचाने और उनका पुनर्वास करना भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इतने बड़े पैमाने पर आपदा का प्रबंधन करना कठिन कार्य है और इसमें कुछ खामियां हो सकती हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



