19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

Summary :

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में 19 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी से माणा गांव में बोल्डर गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

देहरादून : उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में 19 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी से माणा गांव में बोल्डर गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे बार-बार बंद हो रहा है और खुल रहा है। छह दिन से रुद्रप्रयाग  गौरीकुंड हाईवे बंद है। राजधानी देहरादून समेत छह अन्य जिलों में 19 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। 
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिन भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी देहरादून में भी आज पूरे दिन बादल छाये रह सकते हैं। दिन में दो से  तीन दौर की तेज बौछारें पड़ सकती हैं। 

Desk Team