हैदराबाद : तेलंगाना के ऊपर सक्रिय दक्षिणपश्चिम मानसून से आज और कल राज्य के कई जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यह बात क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि 21 से 24 अगस्त के दौरान राज्य में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
मौसम विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया, ‘‘19 और 20 अगस्त को 16 जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।’’ इसमें कहा गया कि कल महबुबाबाद जिले में छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई थी जबकि वारंगल ग्रामीण, खम्मम और कोठागुडेम जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



