केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र : शरद यादव 

Summary :

लोकतांत्रिक जनतादल के नेता शरद यादव ने आज कहा कि जिस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदाएं आ रहीं है उसके पीछे पारिस्थितिकी असंतुलन एक

नयी दिल्ली : लोकतांत्रिक जनतादल के नेता शरद यादव ने आज कहा कि जिस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदाएं आ रहीं है उसके पीछे पारिस्थितिकी असंतुलन एक बड़ी वजह है जिसे अनियोजित विकास कार्यों से नुकसान हुआ है। एक बयान में यादव ने कहा कि केरल में बाढ़ से हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है और केंद्र को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूखी हुई नदियों के किनारे वाले इलाकों में अतिक्रमण और पहाड़ के पास के इलाकों में इंसानी बस्तियां भी विनाश की एक वजह हैं। आप प्रकृति से जितनी ज्यादा छेड़छाड़ करेंगे उतनी ही अप्रिय घटनाएं होंगी।

Desk Team