उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में रातभर मूसलाधार बारिश हुई। वहीं राज्य के बांसवाड़ा, बद्रीनाथ, लंगासु समेत कई जगह भूस्खलन के कारण पिछले 6 दिनों से क्षेत्र के 4 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई हैं, जिससे लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी पूरी तरह उफान पर है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका अलावा हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश शनिवार और रविवार को में भारी बारिश की आशंका हैं।

भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने उत्तरकाशी ,पौड़ी ,रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी हैं।


Download Android App
Download iOS App



