Helicopter Crash: हादसे से कुछ सेकेंड पहले का Video, घने कोहरे के बीच दिखाई दिया Mi-17 हेलीकॉप्टर

Summary :

कुन्नूर में हुए वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच उड़ता नजर आ रहा है।
न्यूज़ एजेंसी द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। दावा किया जा रह है कि यह वीडियो Mi-17 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले का है, जिसमें SCD रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। वीडियो एक स्थानीय पर्यटक द्वारा बनाया गया है। वीडियो में हेलीकॉप्टर घने कोहरे में उड़ता नजर आ रहा है।


Mi-17 हेलीकॉप्टर के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने और आग लगने से उसमें सवार 63 वर्षीय CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुल्लिका रावत और 11 अन्य की मौत हो गई। हादसे में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में डायरेक्टिंग स्टाफ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जीवित बचे एकमात्र अधिकारी हैं। उन्हें तकरीबन 80-85 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। वह अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कातेरी-नंजप्पनचथिराम इलाके में जब यह दुर्घटना हुई, उस समय जनरल रावत डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन में संकाय सदस्यों और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने जा रहे थे। लैंडिंग से कुछ ही समय पहले Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।

Desk Team