Hemant Soren ED: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ED के अधिकारी तीन गाड़ियों से सीएम आवास पहुचे हैं। वहीं, अधिकारी अपने साथ हेलमेट लेकर भी आए हैं।
Highlights:
- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी का शिकंजा जारी
- झारखण्ड पर्यटन की मिनी बस सीएम आवास में पहुंची है
- विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी है
- सीएम सोरेन के आवास पहुंची बस
क्या हेमंत सोरेन हो सकते हैं गिरफ्तार?
ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों से सीएम आवास पहुचे हैं। वह अपने साथ हेलमेट लेकर भी आए हैं। इससे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की अटकलें लगाई जा रही हैं। जिस तरह से सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर बंदोबस्त है उस तरह से यह कायास लग रहा है की टीम आज मुख्यमंत्री को गिरफ्तार भी कर सकती है।
सीएम सोरेन के आवास पहुंची बस
बता दें कि ईडी की पूछताछ के बीच सीएम सोरेन के आवास में पीछे की गेट से दो टूरिस्ट बस पहुंची है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी है। दरअसल, झारखण्ड पर्यटन की मिनी बस सीएम आवास में पहुंची है। इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह दावा किया है कि अब मुख्यमंत्री सोरेन को राज्यपाल महोदय की याद आ रही होगी।


Download Android App
Download iOS App




