दूल्हे ने अपनी शादी में सौतेली बेटी से किए ऐसे वादे, देखने वालों की भर आईं आंखें

Summary :

इंटरनेट पर अक्सर ऐसी वीडियो वायरल होती है जिसे देख लोग हंस-हंसकर पागल हो जाते हैं तो कुछ वीडियो ऐसी भी होती है जो लोगों को भावुक कर देती हैं। अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स अपनी शादी वाले दिन अपनी पत्नी की पहली शादी से हुई बेटी से ऐसे वादे करता हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोग भी भावुक हो जाते हैं। शख्स ने पत्नी की पहली बेटी से किए वादे दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स स्टेज पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स के…

Groom gives emotional vows to his stepdaughter goes viral

इंटरनेट पर अक्सर ऐसी वीडियो वायरल होती है जिसे देख लोग हंस-हंसकर पागल हो जाते हैं तो कुछ वीडियो ऐसी भी होती है जो लोगों को भावुक कर देती हैं। अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स अपनी शादी वाले दिन अपनी पत्नी की पहली शादी से हुई बेटी से ऐसे वादे करता हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोग भी भावुक हो जाते हैं।

Groom gives emotional vows to his stepdaughter

शख्स ने पत्नी की पहली बेटी से किए वादे

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स स्टेज पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स के साथ स्टेज पर उसकी होने वाली पत्नी भी खड़ी हुई है। वहीं साथ में ही पत्नी की पहली शादी से हुई बेटी भी पास में ही खड़ी हुई है। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शख्स अपनी पत्नी और उसके पूर्व पार्टनर की बेटी को बुलाता है और उससे कहता है ‘आज न सिर्फ मैं तुम्हारी मां से शादी कर रहा हूं बल्कि मैं तुम्हें भी अपनी बेटी के रूप में स्वीकार करता हूं’।


आगे शख्स कहता है, ‘मैं वादा करता हूं कि हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा। मैं जानता हूं तुम काफी समय से मुझे डैडी बुलाना चाह रही हो और अब तुम बुला सकती हो। इसके साथ ही मैं वादे के तौर पर तुम्हें यह रिंग भी देना चाहता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे लिए मौजूद रहूंगा, मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा’। यह सब बातें कहते हुए शख्स का गला भर आता है। इसके बाद वह बेटी को गले लगा लेता है।

Groom gives emotional vows to his stepdaughter

यूजर्स हुए भावुक

बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @goodnews_movement ने शेयर किया है। वीडियो पर अभी तक 70000 से ज्यादा बार लाइक किए जा चुके हैं। वहीं, भावुक कर देने वाली इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देख अपने स्टेपडैड को याद किया जिन्हें वह काफी पसंद करती थी और उनकी कुछ समय पहली ही मौत हो गई थी। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह उसने सबके सामने उसे इज्जत दी है वह काफी स्पेशल है’।

.देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid