झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सोरेन की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि हम हाई कोर्ट में दाखिल याचिका वापस लेते हैं। सुप्रीम कोर्ट अब उनकी याचिका पर शुक्रवार (2 फरवरी) को सुनवाई करेगी।
- ED के खिलाफ हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका की दाखिल
- 2 फरवरी को होगी इस मामले में सुनवाई
ईडी के वकील एसवी राजू ने बताया
आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की तरफ से कपिल सिब्बल पेश हुए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी मेमो में कहा गया है 10 बजे गिरफ्तार किया गया और वे कह रहे हैं कि शाम 5 बजे गिरफ्तार किया गया। बहुत गंभीर मामला है। इस पर ईडी के वकील एसवी राजू ने कहा कि उन पर भी बहुत गंभीर आरोप हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इससे पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। आज राजभवन में चंपई सोरेन का शपथग्रहण हो सकता है। इस बीच झारखंड में कुछ आदिवासी संगठनों ने बंद का आह्वान किया है।
2 फरवरी को होगी इस मामले में सुनवाई
हेमंत सोरेन अब ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उनके वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। दो फरवरी को मामले में सुनवाई होगी।


Download Android App
Download iOS App






