भारत-पाकिस्तान के बीच बसंतर की लड़ाई के नायक का निधन

Summary :

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के दौरान एक लड़ाई में इन्फैंट्री डिवीजन का नेतृत्व करके जीत दिलाने वाले एक सैन्य नायक का पुणे में 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल डब्ल्यू ए जी पिंटो (सेवानिवृत्त) ने बसंतर की लड़ाई में 54वीं इन्फैंट्री डिवीजन का नेतृत्व किया था। 
अधिकारी ने कहा, ‘‘चौदह दिन तक चली इस भीषण लड़ाई में पिंटो की डिवीजन ने बहादुरी के लिए 196 पदक प्राप्त किए थे जिनमें दो परमवीर चक्र और नौ महावीर चक्र शामिल हैं।’’ 
यहां रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन समेत अन्य अधिकारियों ने पिंटो को श्रद्धांजलि दी 

Shera Rajput