उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित वाहन ने चार मजदूरों को कुचल दिया। यह हादसा साईं मंदिर के पास हुआ।
हादसे में चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पास में खड़े दो स्कूटी सवार भी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दून अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को रौंदते हुए फरार हो गया। गाड़ी का चालक घटना के बाद घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



