हिजाब विवाद : HC के फैसले का प्रमोद सावंत ने किया स्वागत, कहा-शैक्षणिक संस्थानों में आएगी समानता

Summary :

कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब विवाद मामले में हाई कोर्ट के फैसले का गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्वागत किया है।

कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब विवाद मामले में हाई कोर्ट के फैसले का गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, इस फैसले से शैक्षणिक संस्थानों में समानता आएगी। सावंत ने कहा कि, मैं हिजाब विवाद पर कर्नाटक के माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं। इसने बरकरार रखा है कि संविधान सर्वोच्च है।
फैसला शैक्षिक संस्थानों को ड्रेस कोड निर्धारित करने का अधिकार देगा :  सावंत
सावंत ने ट्वीट किया, फैसला शैक्षिक संस्थानों को ड्रेस कोड निर्धारित करने का अधिकार देगा। समानता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय की विशेष पीठ ने कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति के लिए निर्देश देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है।


हाई कोर्ट का फैसला

राज्य के हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि, हिजाब पहनना इस्लाम का एक अनिवार्य हिस्सा नहीं है। ड्रैस पहनना संवैधानिक है और छात्र इस पर आपत्ति नहीं कर सकते।

Desk Team