विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा। कभी बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली बीएसपी इस बार सिर्फ 12 फीसदी वोट शेयर पर ही सिमट कर रहे गई। इसपर तंज कसते हुए रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को आराम करने की सलाह दे डाली।
मायावती को राजनीति में आराम करने की सलाह देते हुए कहा केंद्रीय मंत्री आठवले ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पूरे देश में बाबा साहब के सपनों को साकार करेगी और उत्तर प्रदेश में बसपा के सबसे मजबूत विकल्प के तौर पर उभरेगी।गौरतलब है कि साल 2007 में मायावती ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।
कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री ने हिजाब के मसले पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब जैसे ड्रेस का कोई महत्व नहीं है और शैक्षणिक संस्थान में स्कूल ड्रेस को ही बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में हिजाब को इस्लाम धर्म का अभिन्न हिस्सा नहीं मानते हुए छात्राओं की याचिका को खारिज कर दिया।
देश में इस वक़्त चर्चा का विषय बनी हुई ‘दि कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय अठावले ने कहा कि इस तरह की फिल्में देश और समाज को उसके इतिहास से रूबरू कराने का काम करती हैं और वक्त मिलने पर वह भी इस फिल्म को जरूर देखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



