हिमाचल प्रदेश का बड़ा हिस्सा सोमवार को भीषण शीतलहर की की चपेट में है। न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम ब्यूरो ने यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी शिमला में बादल छाए रहने से रात के तापमान में वृद्धि देखी गई और 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि एक दिन पहले 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।
यहां के मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों जैसे कुफरी, फागू और नरकंडा, मनाली और डलहौजी में नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फबारी हो सकती है। अधिकारी ने कहा, “राज्य में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच बर्फबारी या बारिश की संभावना है।” लाहौल-स्पीति जिले का केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान हिमांक बिंदु से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
गाजियाबाद: शार्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग, 5 बच्चों समेत छह लोगों की मौत
किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में यह दो डिग्री और डलहौजी में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला और इसके आस-पास के पर्यटन स्थलों मनाली और डलहौजी में 12 दिसंबर को मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी और उसके बाद से बर्फबारी नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



