हिमाचल प्रदेशः सरकार ने बजट में वृद्धावस्था पेंशन बढ़ायी, आयु सीमा घटायी

Summary :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विधानसभा में बजट पेश करते हुए मासिक वृद्धावस्था पेंशन 1,001 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश में हर वर्ग का कर्मचारी आंदोलनरत है, मांगें मनवाने के लिए हर स्तर पर धरने, प्रदर्शन, विरोध कर रहे हैं।इसी कड़ी में  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विधानसभा में बजट पेश करते हुए मासिक वृद्धावस्था पेंशन 1,001 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की घोषणा की।
इस सरकार का पांचवां और अंतिम बजट पेश करते हुए ठाकुर ने वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाने के लिए आयुसीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने की भी घोषणा की। इस पेंशन के लिए आय सीमा नहीं रखी गई है।
20 लाख रुपये की वृद्धि की गई
मुख्यमंत्री, जिनके पास राज्य के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है उन्होंने विधायक क्षेत्र विकास निधि वर्तमान की 1.80 करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने की घोषणा की। इसमें 20 लाख रुपये की वृद्धि की गई है। प्रदेश में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले इस सरकार का यह अंतिम बजट है।
12 लाख रुपये करने की भी घोषणा की
ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान विधायक क्षेत्र विकास निधि कोष में 90 लाख रुपये बढ़ाए गए हैं। उन्होंने अगले वित्त वर्ष के लिए विधायकों के विवेकाधीन अनुदान को दस लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 1000 नए आंगनवाड़ी भवन बनाए जाएंगे और चिकित्सकों के 500 नए पदों का सृजन किया जाएगा

Desk Team