हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी का विस्तार, अब IGMC शिमला में भी मिलेगी सुविधा

Summary :

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि अब शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। इससे पहले यह अत्याधुनिक तकनीक टांडा मेडिकल कॉलेज और AIIMS चमियाणा में शुरू की जा चुकी है। Himachal Pradesh News: कमला नेहरू अस्पताल के लिए 40 बेड होंगे आरक्षित मुख्यमंत्री ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए कमला नेहरू अस्पताल (KNH) की महिला रोगियों को IGMC में सुविधा देने के लिए…

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि अब शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। इससे पहले यह अत्याधुनिक तकनीक टांडा मेडिकल कॉलेज और AIIMS चमियाणा में शुरू की जा चुकी है।

Himachal Pradesh News: कमला नेहरू अस्पताल के लिए 40 बेड होंगे आरक्षित

मुख्यमंत्री ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए कमला नेहरू अस्पताल (KNH) की महिला रोगियों को IGMC में सुविधा देने के लिए 40 बेड आरक्षित किए जाएंगे। यह सुविधा महिलाओं के इलाज को और अधिक आसान और आधुनिक बनाएगी।

पहले शुरू होगी गायनी की रोबोटिक सर्जरी

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सबसे पहले गायनी (स्त्री रोग) विभाग में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए KNH की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम IGMC में तैनात की जाएगी। ये डॉक्टर IGMC में रोबोटिक सर्जरी के साथ-साथ सामान्य ऑपरेशन (इलेक्टिव सर्जरी) भी करेंगी।

तीन महीने तक होगा ट्रायल

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि IGMC में रोबोटिक और इलेक्टिव सर्जरी को पहले तीन महीने तक परीक्षण (ट्रायल) के आधार पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान इलाज की गुणवत्ता और जरूरतों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं।

IGMC Shimla: 25 करोड़ की लागत से बन रही है नई डायग्नोस्टिक लैब

IGMC में 25 करोड़ रुपये की लागत से एक नई डायग्नोस्टिक लैब बनाई जा रही है। इस लैब से न केवल IGMC बल्कि KNH की महिला रोग विशेषज्ञों को भी मरीजों की जांच और इलाज में काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए आवश्यक धनराशि कॉलेज प्रशासन को पहले ही जारी कर दी गई है।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News, PHOTO (social media)

आधुनिक मशीनों से सुसज्जित होंगे अस्पताल

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में आधुनिक तकनीक और मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। रोबोटिक सर्जरी इसका एक अहम हिस्सा है।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद

यह भी पढ़ें: दीवाली से पहले कर्मचारियों को CM सुक्खू की बड़ी सौगात, अक्टूबर महीने के वेतन-पेंशन के साथ मिलेगा 3% महंगाई भत्ता

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।