हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हो गया। और इसके साथ ही सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। पहले सीएम सुक्खू ने रविवार को छह एमएलए (MLAs) को मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ दिलाई। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक मंत्री पद के थे लेकिन इन्हें मुख्य संसदीय सचिव पद पर एडजस्ट किया गया है।
विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली
नए शामिल मंत्रियों में सोलन से विधायक धनीराम शांडिल, कांगड़ा जिले के जावली से चंदर कुमार, सिरमौर जिले के शिल्लाई से हर्षवर्धन चौहान और जनजातीय किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी शामिल हैं। इनके अलावा रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है जो क्रमश जुब्बल-कोटखाई, कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं।
विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के अलावा, तीन पद अब भी खाली हैं। राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर को शपथ ली थी।


Download Android App
Download iOS App



