Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सिरमौर जिले के हरिपुरधार इलाके में श्मिला से कुपवी जा रही एक निजी बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है. जबकि 50 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है.
Himachal Pradesh Bus Accident: कैसे हुई ये घटना?
#WATCH | Himachal Pradesh: Eight people died in a bus accident after a private bus enroute from Kupvi to Shimla rolled down the road near Haripurdhar in Sirmaur district. https://t.co/iQ3fz7vn70 pic.twitter.com/CcX6ZzR8ec
— ANI (@ANI) January 9, 2026
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में यात्रियों की संख्या अधिक थी। सिरमौर पुलिस अधिकारी का कहना है कि बस में 30 से 35 लोग मौजूद थे. हादसे के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह बस शिमला से कुपवी की तरफ जा रही थी. जैसे ही बस सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास पहुंची, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। पुलिस और अन्य राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आगे का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Sirmaur District Road Accident News: घटना पर पुलिस का बयान (Himachal Road Accident)
सिरमौर के SP निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली है और वह खुद मौके पर जा रहे हैं। बचाव और राहत अभियान के लिए पुलिस और दूसरी बचाव टीमों को तैनात किया गया है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है।
सीएम Sukhwinder Singh Sukhu ने जताया दुख
सिरमौर ज़िले के हरिपुरधार के पास हुए अत्यंत दुखद बस हादसे की सूचना से मन व्यथित और पीड़ा से भर गया है।
इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है।
जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को हर संभव…— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) January 9, 2026
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को तुरंत और तेज राहत बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। घटना को लेकर सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बस दुर्घटना की खबर सुनकर मन व्यथित और पीड़ा से भर गया है। हादसे में जिन लोगों ने प्राण गंवाए, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय


Download Android App
Download iOS App






