नागिन 7 ने की टॉप 7 में Grand Entry, TRP में पीछड़ गई अनुपमा, देखें पूरी लिस्ट

Summary :

TRP list week 1: इंडियन टीवी शोज हर दिन लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, खासकर मेकर्स लोगों को एंटरटेन करने के लिए नई कहानियां और कुछ ना कुछ ट्विस्ट सीरियल में लेकर आते रहते हैं और इसके बाद सबको इंतजार रहता है TRP Rating का क्योंकि टीआरपी से ही ये पता चलता है कि किस सीरियल ने बेहतर प्रदर्शन किया और किसने नहीं। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने 52वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 7’ ने टॉप 5 में शानदार एंट्री की है। प्रियंका चाहर चौधरी के…

TRP list week 1: इंडियन टीवी शोज हर दिन लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, खासकर मेकर्स लोगों को एंटरटेन करने के लिए नई कहानियां और कुछ ना कुछ ट्विस्ट सीरियल में लेकर आते रहते हैं और इसके बाद सबको इंतजार रहता है TRP Rating का क्योंकि टीआरपी से ही ये पता चलता है कि किस सीरियल ने बेहतर प्रदर्शन किया और किसने नहीं। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने 52वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है।

एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 7’ ने टॉप 5 में शानदार एंट्री की है। प्रियंका चाहर चौधरी के इस बेहतरीन सीरियल ने लॉन्च के पहले ही हफ्ते में दूसरा नंबर हासिल कर लिया है। वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पहले नंबर पर बना हुआ है, जबकि रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ तीसरे नंबर पर खिसक गया है। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से डेली सोप टॉप 7 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

TRP List Week 1 :  इस हफ्ते के मोस्ट पॉपुलर शोज़

1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

TRP list week 1
KYUKI SAAS BHI KABHI BAHU THI 2 (SOURCE:SOCIAL MEDIA)

स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस हफ्ते की टॉप 6 टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। शो की मौजूदा कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। सब ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि वीरानी परिवार के दिवालिया होने की खबर मिलने के बाद तुलसी आगे क्या कदम उठाएगी। इसके अलावा, मिहिर और तुलसी के रिश्ते का मुद्दा भी शो का सबसे बड़ा आकर्षण है। इसे 2.2 की रेटिंग मिली है।

2. नागिन 7

TRP list week 1
NAGIN 7 (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

एकता कपूर ने दिसंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में नागिन 7 लॉन्च किया था। प्रियंका चाहर चौधरी इस शो में लीड रोल निभा रही हैं। आपको बता दें कि नागिन ने लॉन्च से पहले ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलेरिटी बटोरी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। नागिन 7 ने trp list this week में 2.1 रेटिंग के साथ दूसरा नंबर हासिल किया हैं।

3. अनुपमा

TRP list week 1
ANUPAMA (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा इस समय टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल्स में से एक है। इस सीरियल ने कई सालों तक टीआरपी लिस्ट में पहला नंबर हासिल किया। हालांकि, अब स्मृति ईरानी के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने इसे पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में जारी टीआरपी लिस्ट में अनुपमा 2.1 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

4. ITA Awards 2025

TRP list week 1
ITA AWARDS 25 (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

आईटीए अवार्ड्स 2025 31 दिसंबर, 2025 को स्टार प्लस पर टेलिकास्ट हुआ था। इस शो को दर्शकों से अच्छा खासा प्यार मिला। जिसकी वजह से अवॉर्ड सेरेमनी ने 2.0 रेटिंग के साथ चौथा नंबर हासिल किया।

5. तुम से तुम तक

TRP list week 1
TUM SE TUM TAK (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

शरद केलकर की इस शो से वापसी के बाद दर्शको ने शो को खुब प्यार दिया है, ‘तुम से तुम तक’, की पॉपुलैरिटी हर हफ्ते बढ़ती जा रही है। 52वें हफ्ते में भी (ZEE TV) ज़ी टीवी का ये शो 1.9 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर मजबूती से बना रहा। शो की मौजूदा कहानी दर्शकों को छोटे पर्दे से बांधने में कामयाब होती नजर आ रही है।

6. उड़ने की आशा

TRP list week 1
TUM SE TUM TAK (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ के स्पेशल एपिसोड को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसे 1.9 रेटिंग के साथ छठा नंबर मिला। ‘उड़ने की आशा’ एक पारिवारिक ड्रामा सीरियल है जिसमें पुरु छिब्बर, संजय नार्वेकर और बाकी के कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

7. तारक मेहता का उल्टा चश्मा – 1.8

TRP list week 1
TAARAK MEHTA KA OOLTA CHASHMA (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

दिलीप जोशी स्टारर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एकमात्र ऐसा सिटकॉम शो है जो डेली सोप को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसे 1.8 की रेटिंग मिली है और यह सातवें नंबर पर है।

ALSO READ: अब खुलेगा नीले ड्रम का राज़, एक बार फिर सुर्खियों में आई मुसकान- जानें सारी डिटेल्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।