झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तीन तलाक विधेयक के राज्यसभा में पारित होने को देश में समाज सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक बयान में कहा कि तीन तलाक की पीड़ा झेल रही मुस्लिम बहनों को अब न्याय और सम्मान की जिंदगी जीने का हक मिलेगा।
दास ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ यही हमारा मूल मंत्र है। इस बीच, जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी केन्द्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि संसद से तीन तलाक विधेयक का पारित होना वास्तव में मुस्लिम माताओं एवं बहनों की जीत है।
आज #TripleTalaqBill राज्यसभा से पारित कर दिया गया। ट्रिपल तलाक की पीड़ा झेल रही मुस्लिम बहनों को अब न्याय और सम्मान की जिंदगी का हक मिलेगा। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का कोटि-कोटि धन्यवाद।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास-यही हमारा मूल मंत्र है।
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 30, 2019
उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम माताओं एवं बहनों को भी सम्मानजनक जीवन जीने का हक मिलेगा। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी और संसद के अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।


Download Android App
Download iOS App



